UP: डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल ने किया नामांकन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक हुए शामिल

डुमरियागंज से भाजपा से प्रत्याशी व वर्तमान सांसद जगदम्बिका पाल ने आज नामांकन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में बने नामांकन कच्छ में नामांकन किया। नामंकन के बाद नामंकन जनसभा का आयोजन था जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शामिल हुए और जनसभा को संबोधित किया।

सिद्धार्थनगर. डुमरियागंज से भाजपा से प्रत्याशी व वर्तमान सांसद जगदम्बिका पाल ने आज नामांकन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में बने नामांकन कच्छ में नामांकन किया। नामंकन के बाद नामंकन जनसभा का आयोजन था जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शामिल हुए और जनसभा को संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला और साथ ही मोदी और योगी की योजनाओं को जनता के बीच में रखा। उन्होंने कहा कि मोदी जी सबका साथ सबका विकास और सबको साथ लेकर चलने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।

वही सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के मैंनोफेस्टो को झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार आएगी तो महिलाओं का गहना जेवर भी ले लेगी और जिनके पास जमीन ज्यादा है उसका आधा हिस्सा लेकर सरकार अल्पसंख्यकों को दे देगी।

मीडिया से बात करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि जगदम्बिकापाल इस बार भी जीतेंगे और मोदी की लहर चल रही है। भाजपा 400 पार करेगी। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने संविधान को लेकर जो बात कर रही है उनकी नेता इंदिरा गांधी ने संविधान की हत्या पहले ही इमरजेंसी लगाकर की थी। अब कांग्रेस जनता के बीच में झूठे वादे लेकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

Related Articles

Back to top button