UP: जेल से रिहा होते ही पूर्व सांसद धनंजय सिंह की ललकार- मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब !

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की आज बरेली जेल से रिहाई हो गई है। धनंजय सिंह का काफिला बरेली जेल से जौनपुर के लिए रवाना हो चुका है। धनंजय सिंह का काफिला सीतापुर जिले के महोली पहुंचा। जहां पूर्व सांसद के समर्थकों ने स्वागत किया। इस दौरान धनंजय सिंह ने भारत समाचार से खास बातचीत की है।

सीतापुर. पूर्व सांसद धनंजय सिंह की आज बरेली जेल से रिहाई हो गई है। धनंजय सिंह का काफिला बरेली जेल से जौनपुर के लिए रवाना हो चुका है। धनंजय सिंह का काफिला सीतापुर जिले के महोली पहुंचा। जहां पूर्व सांसद के समर्थकों ने स्वागत किया। इस दौरान धनंजय सिंह ने भारत समाचार से खास बातचीत की है। धनंजय सिंह ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होने कहा फर्जी केस में सजा हुई, 2 माह बाद जेल से छूटा हूं। मेरी पत्नी चुनाव लड़ रही हैं,जन आशीर्वाद चाहिए।

बरेली जेल से जौनपुर जा रहे हैं पूर्व सांसद धनंजय सिंह का काफिला सीतापुर के महोली पहुंच गया है। इलाके का क्षत्रिय समाज ने धनंजय सिंह के स्वागत के लिए मौजूद रहा। धनंजय सिंह ने कहा भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया तो सत्ता को तकलीफ हुई। फर्जी केस में सजा हुई,2 माह बाद जेल से छूटा हूं। माननीय उच्च न्यायालय से बेल मिली है। मेरी पत्नी चुनाव लड़ रही हैं,जन आशीर्वाद चाहिए। षड्यंत्र रचने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

इससे पहले पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी एवं जौनपुर BSP प्रत्याशी श्रीकला ने जौनपुर से नामांकन किया है। नामांकन के बाद बोलीं BSP प्रत्याशी श्रीकला ने कहा धनंजय जी बरेली से आ रहे हैं। धनंजय जी के साथ दूसरा सेट दाखिल करेंगे। आज हमारे और धनंजय जी के लिए खुशी का दिन है।

Related Articles

Back to top button