CPI के वरिष्ठ नेता अतुल अंजान का निधन, कई दिनों से चल रहे थे बीमार

(CPI) के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का निधन हो गया है.वो काफी वक्त से बीमार थे. जानकारी के अनुसार अतुल अंजान लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती थे.

दिल्‍ली- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का निधन हो गया है.वो काफी वक्त से बीमार थे. जानकारी के अनुसार अतुल अंजान लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती थे.करीब महीनेभर से वो अस्पताल में भर्ती थे.

बता दें कि लखनऊ यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष के रूप में 1977 के राजनीति की शुरुआत करने वाले अतुल अंजान को सामाजिक न्‍याय और वामपंथी राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता था.

20 साल की उम्र में अतुल अंजान नेशनल कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष के रूप में चुन लिए गए थे. छात्रों की चिंताओं को उठाने के लिए लोकप्रिय अंजान ने लगातार चार बार लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ का अध्यक्ष पद चुनाव भी जीता था. उन्हें कई भाषाओं की जानकारी भी थी.

Related Articles

Back to top button