
श्रावस्ती- लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है.शाम छह बजे तक वोटिंग होगी.
मतदान के लिए लोग लंबी-लंबी लाइन लगाकर अपने मत का प्रयोग कर रहे है. इसी कड़ी में कई जगहों पर ईवीएम खराब है.
श्रावस्ती के भिनगा में बूथ संख्या 150 पर ईवीएम खराब हुई है.कुछ समय के लिए खराब ईवीएम मशीन हुई थी.EVM मशीन को ठीक कर मतदान शुरू कराया गया है.
वहीं बस्ती में बूथ संख्या 395 पर ईवीएम मशीन खराब हुई है.मतदान केंद्र आमा पर ईवीएम मशीन खराब हुई.अभी तक मतदान प्रक्रिया नहीं शुरू हो पाई है.
इसके अलावा भदोही में ज्ञानपुर में बूथ संख्या 348 पर मतदान बाधित हुई है.कांवल क्षेत्र में 7.30 बजे तक मतदान बाधित रहा है. EVM मशीन में खराबी की वजह से मतदान रुका रहा है. सेक्टर मजिस्ट्रेट के पहुंचने के बाद EVM ठीक की गई है.









