NEET पेपर लीक में CBI ने दर्ज की पहली चार्जशीट, ये 13 आरोपी के नाम शामिल

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने कार्रवाई करते हुए अभी तक कुल 40 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। इसमें 15 आरोपियों को बिहार पुलिस ने गिरफ्तारी की है।

NEET पेपर लीक मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की गई है। जिसमें 13 लोगों के नाम दर्ज हैं। CBI के तरफ से जारी आरोप पत्र में कहा गया है कि ये आरोपी कथित तौर पर पेपर लीक जैसी घटनाओं में शामिल थे।

चार्जशीट में ये आरोपी शामिल

CBI की तरफ से जारी चार्जशीट में सिकंदर यादवेंदु, नीतीश कुमार, अमित आनंद, रोशन कुमार, मनीष प्रकाश, आशुतोष कुमार-1, आशुतोष कुमार-2 के साथ शिवनंदन कुमार, आयुष राज, अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार, अनुराग यादव और अभिषेक कुमार के नाम शामिल है।

अब तक इतनी हुई गिरफ्तारी

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने कार्रवाई करते हुए अभी तक कुल 40 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। इसमें 15 आरोपियों को बिहार पुलिस ने गिरफ्तारी की है। आपको बता दें मामले की जांच कर रही जांच एजेंसी ने कुल 6 मुकदमा दर्ज की है। यह मुकदमा बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे कई राज्यों में दर्ज है।

5 मई को हुई थी परीक्षा

गौरतलब है कि NEET परीक्षा 5 मई को देश के कुल 571 शहरों में आयोजित हुई थी। इस दौरान कुल 4,750 केंद्र बनाए गए थे। वहीं, परीक्षा में कुल 23 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। हालांकि पेपर होने के बाद पेपर लीक का आरोप लगा था और परीक्षा रद्द कराने की मांग की जा रही थी।

Related Articles

Back to top button