UGC NET एग्जाम का शेड्यूल जारी, 21 अगस्त से आयोजित होगी परीक्षा

जून सत्र के लिए UGC NET परीक्षा का आयोजन 18 जून 2024 को पेन-पेपर मोड में दो शिफ्ट में हुआ था। हालांकि पेपर लीक के आरोप के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NTA) द्वारा आयोजित UGC NET की परीक्षा शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया। उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर शेड्यूल को देख सकते हैं। UGC NET जून सत्र के परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2024 से होने वाली है।

CBT मोड में आयोजित होगी परीक्षा

UGC NET जून सत्र की परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित होगी। इस बार परीक्षा का आयोजन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आधार पर होगा। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा के 10 दिनों के पहले घोषित किया जाएगा।

18 जून को आयोजित हुई थी परीक्षा

गौरतलब है कि जून सत्र के लिए परीक्षा का आयोजन 18 जून 2024 को पेन-पेपर मोड में दो शिफ्ट में हुआ था। पहली शिफ्ट में सुबह 9:30 से 12:30 के बीच में हुआ था। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3-6 बजे के बीच में हुआ था। हालांकि परीक्षा के अगले दिन ही पेपर लीक होने का आरोप लग गया था, जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button