
भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जोर शोर से जुटी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर प्रोफाइल फोटो चेंज कर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कर दी। डीपी में तिरंगे की पिक्चर लगा दी है।
बता दें कि भाजपा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को भव्य बनाने में जुटी हुई है। इसको लेकर सरकार ने 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को चलाने जा रही है। आज यानी 9 अगस्त से यह अभियान शुरू हो गया है। इसी क्रम में पीएम मोदी और सीएम योगी समेत कई दिग्गज नेताओं नें सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाकर इसकी शुरुआत की।
आज यानी 9 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू होना था। पीएम मोदी ने एक्स पर अपना डीपी चेंज करके इसकी शुरुआत कर दी है। इसके बाद भाजपा के अन्य नेताओं ने भी अपना डीपी चेंज करना शुरू कर दिया है।









