कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ BHU में प्रदर्शन, चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था

वाराणसी : कोलकाता के अस्पताल में नाइट ड्यूटी के दौरान रेजिडेंट महिला डॉक्टर से दरिंदगी और निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पूर्वांचल का एम्स कहे जाने वाले वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित सर सुंदर लाल चिकित्सालय में घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। इमरजेंसी और ओटी को छोड़ रेजिडेंट डॉक्टर ओपीडी सहित तमाम सेवाओं से कार्य बहिष्कार कर IMS BHU परिसर में प्रदर्शन किया। रेजिडेंट डॉक्टरों ने कोलकाता की घटना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे प्रकरण में कोलकाता पुलिस पुलिस पर मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सरकार से सीबीआई जांच की माग की है।

रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल से ओपीडी में मरीज हुए परेशान

रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल की वजह से वाराणसी के सर सुंदरलाल चिकित्सालय के ओपीडी में मरीज सुबह से परेशान है। ओपीडी परिसर में ईलाज के लिए आए मरीजों और तामीदारो की लंबी कतार लगी हुई है। रेजिडेंट डॉक्टर की हड़ताल से चरमराई ओपीडी की व्यवस्था को संभालने के लिए अस्पताल के सीनियर डॉक्टर और एमएस ओपीडी में मरीजों के बीच पहुंच स्थिति को समान्य बनाने में जुटे है। वार्ड में सीनियर डॉक्टर और एमएस जाकर मरीजों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ले रहे है।

अस्पतालों में महिला डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

कोलकाता की घटना के खिलाफ हड़ताल करने वाले रेजिडेंट डॉक्टर महिला रेजिडेंट के साथ हुए दरिंदगी की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से मांग किया है, कि अस्पताल में हुए दरिंदगी करने वालो के साथ मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई किया जाए। वही उन्होंने यह भी मांग किया है, कि कोलकाता जैसी घटना देश में दोबारा ना हो इसके लिए सरकार अस्पताल परिसर में महिला डॉक्टरों की सुरक्षा को पुख्ता करे। बीएचयू के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कहा कि किसी भी महिला डॉक्टर और रेजिडेंट की नाइट ड्यूटी अकेले नही लगाई जाए और अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए जाए।

Related Articles

Back to top button