“ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण…”, अखिलेश यादव को JPNIC जाने से रोके जाने पर भड़के संजय सिंह

देश आज भारतीय स्वतंत्रता सेनानी रहे जय प्रकाश नारायण की जयंती मना रहे है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी को निर्माणाधीन स्थल ...

देश आज भारतीय स्वतंत्रता सेनानी रहे जय प्रकाश नारायण की जयंती मना रहे है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी को निर्माणाधीन स्थल जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण करने से रोका गया है। जिसे लेकर आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है।

संजय सिंह ने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि पिछली बार भी अखिलेश यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए गेट लांघकर जाना पड़ा था। मैं समझता हूं कि एक भारत की दूसरी आजादी के योद्धा लोक नायक जय प्रकाश नारायण, जिन्होंने क्रांति का नारा दिया। करोड़ों युवा उनके पीछे चले। देश में आपातकाल खत्म हुआ। ऐसे व्यक्ति को आप श्रद्धांजलि देने से आप कैसी रोक सकते है…एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आपने रोक दिया। ये बहुत गलत बात है।

हालांकि अखिलेश यादव ने नई प्रतिमा मंगाकर आवास के बाहर ही जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बता दे कि गुरुवार को एलडीए की तरफ से JPNIC के गेट को टीन शेड से बंद कर दिया गया था। जिसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव आधी रात को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच कर भाजपा पर महापुरुषों का सम्मान न करने देने का आरोप लगाया था। अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा ने निर्माणाधीन स्थल को बेचना चाहती है। इसीलिए हमे अंदर नही जाने दे रही है।

Related Articles

Back to top button