9 जनवरी से शुरू होगा महिला प्रीमियर लीग का चौथा सत्र, इन शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के चेयरपर्सन जयेश जॉर्ज ने मेगा नीलामी के दौरान घोषणा की कि आगामी सीजन नवी मुंबई में शुरू होगा और इसका भव्य समापन वडोदरा में होगा। लीग इस बार भी कारवां मॉडल में खेली जाएगी। टूर्नामेंट का पहला चरण डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में आयोजित होगा, जिसके बाद मुकाबले वडोदरा स्थानांतरित किए जाएंगे। फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को वडोदरा में खेला जाएगा।

खिताब बचाने उतरेगी मुंबई इंडियंस

दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस एक बार फिर खिताब की रक्षा के इरादे से मैदान में उतरेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर WPL 2025 का खिताब जीता था। इससे पहले फ्रेंचाइज़ी ने 2023 में भी खिताब अपने नाम किया था। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 2024 में अपना पहला और एकमात्र WPL खिताब जीता था। वही अब 9 जनवरी को WPL में महिलायें एक बार फिर कमाल करने जा रही हैं ।

WPL 2026 पूरा कार्यक्रम

जनवरी 2026 मैच

9 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – नवी मुंबई

10 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स – नवी मुंबई

10 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – नवी मुंबई

11 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स – नवी मुंबई

12 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स – नवी मुंबई

13 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स – नवी मुंबई

14 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – नवी मुंबई

15 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स – नवी मुंबई

16 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स – नवी मुंबई

17 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस – नवी मुंबई

17 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – नवी मुंबई

जनवरी 2026 (जारी)

19 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – वडोदरा

20 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस – वडोदरा

22 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स – वडोदरा

24 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स – वडोदरा

26 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस – वडोदरा

27 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – वडोदरा

29 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – वडोदरा

30 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस – वडोदरा

फरवरी 2026

1 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स – वडोदरा

3 फरवरी: एलिमिनेटर – वडोदरा

5 फरवरी: फाइनल – वडोदरा

Related Articles

Back to top button