Jodhpur: तस्करों का नया कारनामा, मिर्च में छिपाई गई ड्रग्स…तस्करी के नए तरीके से पुलिस हैरान

अगर डिलीवरी के पैसे मिल चुके हैं तो पार्सल उसे दे दिया जाए। इस घटनाक्रम के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने जांच शुरू कर दी है.

ड्रग तस्कर…तस्करी को करने के लिए रोज नए-नए जुगाड़ ढूंढ लाते हैं….जूते में, खाने-पीने के सामानों में ड्रग छिपाना तो बहुत ही आम बात हैं पर अब तस्कर ड्रग को छुपाने के लिए सब्जियों का भी इस्तेमाल करने लगे हैं….जी हां आपको भी सुनकर कर हैरानी हुई होगी…

पर ये मामला है जोधपुर का…जोधपुर में ड्रग तस्करों ने तस्करी के एक नए तरीके से पुलिस को चौंका दिया है. लेकिन जोधपुर में मिर्च के अंदर ड्रग्स छिपाने का मामला सामने आया है.

28 जनवरी को जोधपुर से हैदराबाद जा रही एक प्राइवेट बस के पार्सल में मेथिलीन डाइऑक्सी मेथैम्फेटामाइन (MDMA) की पुड़ियां मिली. तस्करों ने बड़ी मिर्चों को बीच से फाड़कर उसमें सिल्वर पैकेट में ड्रग्स भर दिया था. जब मिर्च को काटकर देखा गया तो उसमें से ड्रग्स निकले. इस दौरान ड्राइवर ने इसका वीडियो बनाकर हैदराबाद पुलिस को सूचना दी.

मामला तब और गंभीर हो गया जब एक शख्स ने पार्सल लेकर ड्राइवर से धमकी दी कि अगर डिलीवरी के पैसे मिल चुके हैं तो पार्सल उसे दे दिया जाए। इस घटनाक्रम के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने जांच शुरू कर दी है.

एनसीबी ने लोगों से अपील की है कि अगर इस तरह के संदिग्ध मामले सामने आएं तो वे तुरंत NCB हेल्पलाइन नंबर 1933 पर संपर्क करें। एनसीबी का कहना है कि मिर्च में ड्रग्स छिपाने का यह पहला मामला है.

Related Articles

Back to top button