
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत कई अहम विभागों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रकाश बिन्दु को गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं लोकेश एम को लोक निर्माण विभाग (PWD) का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा महेंद्र प्रसाद को विशेष सचिव समन्वय एवं पुनर्गठन की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार ने नीना शर्मा को प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग के पद पर नियुक्त किया है। वहीं संजय कुमार को प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ का निदेशक बनाया गया है।
इसके साथ ही रघुवीर को विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आशीष कुमार को विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आशीष कुमार अपने वर्तमान पद पर रहते हुए पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य करते रहेंगे।








