सहारनपुर की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, दंगल में रचा इतिहास, 19 मेडल जीतकर बढ़ाया जिले का मान

सहारनपुर की बेटियों ने कुश्ती के दंगल में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। कम उम्र में ही इन बेटियों ने 19 मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

सहारनपुर की बेटियों ने कुश्ती के दंगल में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। कम उम्र में ही इन बेटियों ने 19 मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह रही कि आरोही तोमर ने स्टेट स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, वहीं टीम ने दो गोल्ड सहित कई पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

इन बेटियों ने 30 से ज्यादा मुकाबलों में हिस्सा लेकर दमदार प्रदर्शन किया और अपने हुनर से सबको प्रभावित किया। इनके पीछे सबसे बड़ी भूमिका इनके पिता गजेंद्र सिंह की है, जो खुद इन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं और अपनी बेटियों को एक सफल पहलवान बनाने में जुटे हैं।

पिता का सपना अब बेटियां पूरा करने की राह पर हैं। छोटी बहन भी कुश्ती में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है और परिवार की उम्मीदों को आगे बढ़ा रही है। इन बेटियों का अगला लक्ष्य अब ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करना है।

सहारनपुर की इन बेटियों की मेहनत और लगन आज पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बन चुकी है और ये अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।

Related Articles

Back to top button