IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले KKR को मिली बडी खुशखबरी, पूरी तरह से फिट हुआ ये स्टार खिलाड़ी

IPLके 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने वाला है, लेकिन सीजन शुरू होने से पहले कई बड़े खिलाड़ी अपनी फिटनेस समस्याओं के कारण बाहर हो चुके हैं।

IPLके 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने वाला है, लेकिन सीजन शुरू होने से पहले कई बड़े खिलाड़ी अपनी फिटनेस समस्याओं के कारण बाहर हो चुके हैं। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है, क्योंकि उनके तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं।

फिट हुए मथीशा पथिराना, NOC भी मिली

मथीशा पथिराना, जो श्रीलंकाई टीम के तेज गेंदबाज हैं, T20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद से वह मैदान से बाहर थे, लेकिन अब पथिराना ने अपनी फिटनेस को फिर से हासिल कर लिया है और गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पथिराना को आईपीएल में खेलने के लिए NOC (No Objection Certificate) भी दे दिया है। श्रीलंका क्रिकेट के सचिव बंदुला दिसानायके ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पथिराना ने अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और अब वह फिट हैं। उन्होंने कहा, “वह पूरी तरह से फिट हैं और हमने उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए मंजूरी दे दी है।”

KKR के लिए राहत की खबर

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पथिराना का पूरी तरह से फिट होना एक राहत की बात है, क्योंकि उनके तेज गेंदबाजी ग्रुप में हर्षित राणा इस सीजन में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा, केकेआर के पास तेज गेंदबाजी के रूप में और कोई बड़ा नाम मौजूद नहीं है। ऐसे में मथीशा पथिराना का फिट होना केकेआर के लिए बड़ी खुशखबरी साबित हो सकता है। इससे पहले, पथिराना चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे।

अब जब उन्हें श्रीलंका क्रिकेट से NOC मिल गई है, तो वह जल्द ही केकेआर के स्क्वाड से जुड़ेंगे और आईपीएल 2026 सीजन में अपनी गेंदबाजी से टीम को मजबूती प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button