पहले ही प्रयास में असिस्टेंट कमिश्नर बने 27 वर्षीय आशीष उपाध्याय, गांव में खुशी की लहर

यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन के जारी रिजल्ट में पहले प्रयास में 43 रैंक पाकर आशीष कुमार उपाध्याय ने गांव क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है, देर रात से ही बधाई देने वालो का तांता लगा है

मिर्जापुर- जनपद के पहाड़ी ब्लाक के पचोखरा कला के जद्दुपुर गांव निवासी राजीव नयन उपाध्याय के पुत्र आशीष कुमार उपाध्याय को पीसीएस परीक्षा में पहले प्रयास में बड़ी सफलता हाथ लगी है, उनका चयन कमर्शियल टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है

देर रात जारी यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन के जारी रिजल्ट में पहले प्रयास में 43 रैंक पाकर आशीष कुमार उपाध्याय ने गांव क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है, देर रात से ही बधाई देने वालो का तांता लगा है

पहाड़ी ब्लाक के जद्दुपुर गांव निवासी राजीव नयन उपाध्याय जो वर्तमान में लधु सिंचाई विभाग लखनऊ में AE के पद पर तैनात है उनके बेटे आशीष कुमार उपाध्याय का चयन कामर्सियल टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है, आशीष की शुरुआती पढ़ाई प्रयागराज के बाल भारती स्कूल से हुई, उसके बाद वो राज्यस्थान के कोटा से बारहवीं की परीक्षा पास का आईआईटी की तैयारी में लगे रहे, वर्ष 2020 में पटना आईआईटी से बीटेक की परीक्षा पास कर आशीष ने UPSC की राह चुन कर देश सेवा का मन बनाया

2024 में UPSC मेंस परीक्षा के मेंस में 1 नंबर से चुकने के बाद भी लगातार तैयारी करते रहे

वर्ष 2024 में उन्होंने UPPSC की परीक्षा का प्री उसके बाद मेंस परीक्षा उत्तीण कर इंटरव्यू दिया

देर रात जारी हुए फाइनल रिजल्ट में 27 वर्षीय आशीष कुमार उपाध्याय का 43 वे रैंक पर असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन हुआ

देर रात जारी हुए रिजल्ट के बाद आशीष कुमार उपाध्याय को बधाई देने वालो का ताता लगा है, गांव से लेकर प्रयागराज तक उनके परिवार, शुभचिंतक, रिस्तेदार बधाई दे रहे है

Related Articles

Back to top button