
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में चर्चित नर्स अंजलि शर्मा की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए एक महिला आरोपी साजिदा समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया और चर्चाओं में चल रहा धर्मांतरण (Religious Conversion) के दबाव का दावा पूरी तरह झूठा और तथ्यहीन पाया गया है।
मेरठ में वार्ड ब्वाय दोस्त ने बहन संग मिलकर गला दबाकर की स्टाफ नर्स की हत्या, भाई की तलाश जारी
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 22, 2026
मेरठ में एक वार्ड ब्वाय दोस्त ने अपनी बहन के साथ मिलकर स्टाफ नर्स अंजलि शर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी के बाहर छोड़कर वे फरार हो गए, पुलिस ने बहन को हिरासत… pic.twitter.com/GoBTMcZ2Ol
मेडिकल कॉलेज के गेट पर मिली थी लाश
विगत दिनों नर्स अंजलि शर्मा का शव मेडिकल कॉलेज के गेट पर लावारिस हालत में मिला था, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए मेरठ पुलिस लगातार मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी। पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी सूफियान है, जो मृतका अंजलि शर्मा के साथ ही नौकरी करता था।
मुख्य आरोपी सूफियान की तलाश तेज
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। हालांकि, मुख्य आरोपी सूफियान वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहा है। पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सूफियान की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असल वजह और पूरी साजिश का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, इस मामले में संदेह के आधार पर अभी भी कई अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।









