“अब नही बजेगा इमरजेंसी अलर्ट”, NDMA ने अस्थायी रूप से रोकी सेवा

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में मोबाइल फोन पर तेज आवाज के साथ आने वाले इमरजेंसी अलर्ट मैसेज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने फिलहाल सेल ब्रॉडकास्ट सर्विस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है। अगले आदेश तक यह व्यवस्था बंद रहेगी। सेल ब्रॉडकास्ट सर्विस को मई 2026 में आधिकारिक रूप से शुरू किया गया था। इस सेवा के जरिए लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियां, प्राकृतिक आपदाओं और अन्य इमरजेंसी स्थितियों से जुड़े अलर्ट सीधे मोबाइल फोन पर भेजे जाते थे।

तेज आवाज के साथ आता था अलर्ट

अलर्ट आने पर मोबाइल फोन की स्क्रीन पर एक खास संदेश दिखाई देता था। इसके साथ ही फोन में तेज वार्निंग साउंड भी बजती थी, ताकि यूजर्स तुरंत सतर्क हो सकें।

अगले आदेश तक सेवा बंद

NDMA ने फिलहाल इस सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। अधिकारियों ने कहा है कि अगले आदेश तक सेल ब्रॉडकास्ट सर्विस बंद रहेगी।

Related Articles

Back to top button