बिजनौर में मामूली कहासुनी को लेकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, गांव में दहशत का माहौल

बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रविवार सुबह कोहरपुर गांव में मामूली झगड़े में एक हमलावर ने एक युवक के सीने में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दे कि युवक के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति और उसके दो बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया।

सीने में चाकू से हमला कर दिया

गांव कोहरपुर निवासी चरण सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव के ही रहने वाले सुरेंद्र ने अपने दो बेटों अनिल और नीटू के साथ मिलकर उसके 20 साल के बेटे बिट्टू के साथ गाली-गलौज की। बिट्टू ने इसका विरोध किया तो तीनों ने बिट्टू के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान सुरेंद्र ने उसके सीने में चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बिट्टू की मौत से स्वजन में कोहराम मचा है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया। दो बिरादरी का मामला होने के कारण गांव में पुलिस तैनात है। युवक के पिता ने सुरेंद्र और उसके दो बेटों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button