
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-119 की एक सोसायटी में भीषण आग लग गई है। सोसायटी के एक टावर की 22वीं मंजिल पर भयानक आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है। टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है। अरण्य सोसायटी में यह आग लगी है। बताया जा रहा है कि इस आग में कोई फंसा नहीं है। सभी सुरक्षित हैं। फायर डिपार्टमेंट की टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है।
AC फटने से लगी आग
मिली जानकारी के मुताबिक, AC फटने से आग लग गई। आग 22वीं मंजिल पर कई फ्लैटों में लगी। थाना सेक्टर 113 थानाक्षेत्र का मामला है। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। CFO और पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद है। राहत की बात यह है कि किसी को खबर नहीं है। आग बुझाने की कोशिश जारी है।
फायर सर्विस यूनिट की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
बता दे कि नोएडा पुलिस के अनुसार 29.06.2026 को थाना सेक्टर-113 एरिया के सेक्टर-119 में अरण्या सोसाइटी के 21वें फ्लोर पर बने एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। मिली सूचना पर तुरंत एक्शन लेते हुए फायर सर्विस यूनिट की 06 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। CFO गौतम बुद्धनगर और लोकल पुलिस भी मौके पर मौजूद है। आग बुझाई जा रही है। अभी तक की जानकारी में कोई फंसा नहीं है। कोई कैजुअल्टी नहीं हुई है।
CM योगी ने आग लगने की घटना का संज्ञान लिया
नोएडा ज़िले में आग लगने की घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने और घायलों को सही इलाज देने का निर्देश दिया है। प्रशासन को हर लेवल पर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही राहत कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग और घायलों के सही इलाज के निर्देश दिए गए हैं।









