
पिछले कुछ समय से भारत समेत दुनिया में भूकंप के झटकों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले कुछ सालों में भूकंप की वजह से कई देशों में हजारों लोगों की जान भी जा चुकी है। आस मुद्वार से लोगों दिलों में जुक्षक का खौफ है रोज शुमाता चल जा रहा है। अब गुरुवार को महाराष्ट्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।
भूकंप की तीव्रता कितनी थी ?
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, गुरुवार को महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। सबसे तेज़ भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई।
- पहला भूकंप महाराष्ट्र के हिंगोली में देर रात 1:37 बजे आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र हिंगोली में सतह से 10 km नीचे था।
- हिंगोली में भूकंप का दूसरा झटका देर रात 2:15 AM बजे आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 थी। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 10 km के अंदर था।
- भूकंप का तीसरा झटका महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में दोपहर 2:17 PM बजे महसूस किया गया। इस भूकंप की तीव्रता 3.9 थी और इसका केंद्र धरती से 10 km की गहराई पर था।
- वहीं, भूकंप का चौथा झटका हिंगोली जिले में सुबह 3:23 बजे आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 थी। इसका केंद्र भी धरती से 10 km के अंदर था।









