मेरठ के बाजौट अंडरपास में घोड़ा व बुग्गी डूबी, बारिश के पानी में डूबने से चालक और घोड़े की मौत

मेरठ : बाजौट गांव के बारिश से भरे रेलवे अंडरपास में डूबने से घोड़ा-बुग्गी चालक और घोड़े की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। आधे घंटे की मशक्कत के बाद बैरियर में लगी चेन की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया।

घोड़ा-बुग्गी चलाते थे

बता दे कि ब्रह्मपुरी के खत्ता रोड निवासी 40 वर्षीय राकेश सैनी घोड़ा-बुग्गी चलाते थे। वे लीलू की दूध की डेरी में काम करते थे। शनिवार को वह घोड़ा-बुग्गी से चारा लेने गए थे। बिजलीबम्बा रोड से बाजौट मार्ग पर रेलवे के अंडरपास में सात से आठ फीट पानी भर जाता है। अंडरपास पर तैनात गैंगमैन के न मानने पर भी राकेश घोड़ा-बुग्गी को अंडरपास में ले गए।

राकेश और घोड़े व बुग्गी के शव को चेन की मदद से बाहर निकाला गया

बीच पर पहुंचते ही घोड़ा-बुग्गी पानी में डूबने लगी। उन्होंने शोर मचाया और मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक राकेश घोड़ा-बुग्गी समेत पानी में डूब चुका था। बुग्गी से जुड़ा होने की वजह से घोड़ा बाहर नहीं निकल सका और उसकी भी डूबकर मौत हो गई। बाद में राकेश और घोड़े व बुग्गी के शव को चेन की मदद से बाहर निकाला गया। सूचना पर फफूंडा चौकी इंचार्ज राम समाज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

राकेश के बेटे संजय सैनी और बेटी रजनी भी मौके पर पहुंचे। CO संग्राम सिंह ने बताया कि अंडरपास में पानी ज़्यादा होने की वजह से उस रोड पर ट्रैफिक रोकने के आदेश दिए गए हैं।

टीम ने जांच की

शनिवार को बाजौट गांव में हुई इस घटना के बाद टीम ने मौके की जांच की है। घटना के दौरान स्टाफ ने लोहे की जंजीर और रस्सी बांधकर मौके पर पहुंचाया। आस-पास के गांव वालों और रेलवे गैंगमैन ने घोड़ा-बुग्गी ड्राइवर को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। बाद में उसी बुग्गी और ड्राइवर की बॉडी को रस्सी और जंजीरों से बाहर निकाला गया। अंडरपास में पानी भरने से रोकने के लिए और इंतज़ाम किए जा रहे हैं। लोगों से कहा गया है कि वे पास के नीचे पानी न भरें।

Related Articles

Back to top button