
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर नेतृत्व के मुद्दे पर मचे सियासी घमासान के बीच भाजपा ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए यह पुष्टि की है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ही मुख्यमंत्री पद के चेहरे होंगे।
नितिन नबीन के इस बयान ने उन तमाम अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है, जो हाल के दिनों में पार्टी के भीतर और बाहर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही थीं। यह स्पष्टीकरण इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में यह कहकर चर्चा छेड़ दी थी कि सीएम का चेहरा कौन होगा, यह केंद्रीय नेतृत्व तय करता है और यह जरूरी नहीं कि मौजूदा चेहरे ही हमेशा बरकरार रहें। उनके इस बयान से सियासी गलियारों में काफी हलचल मच गई थी।
नितिन नबीन की इस स्पष्ट घोषणा के बाद अब पार्टी में स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। भाजपा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि दोनों राज्यों में मौजूदा नेतृत्व पर पार्टी का पूर्ण भरोसा है। अब देखना यह होगा कि इस अधिकारिक ऐलान के बाद विपक्षी दल अपनी रणनीति में क्या बदलाव करते हैं।









