मासूमों पर अन्याय स्वीकार नहीं जवाब देना होगा, सरकार पर बरसे चंद्रशेखर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बारिश की हर बूंद स्वीकार है, लेकिन मासूमों पर अन्याय स्वीकार नहीं। उन्होंने अन्याय करने वालों के खिलाफ जवाब देने की बात कही।

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने छात्रों और मासूमों के मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बारिश की हर बूंद स्वीकार है, लेकिन मासूमों पर अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “जिन्होंने अन्याय किया वो कितने ही ताकतवर क्यों ना हो, उनके पीछे कितनी बड़ी शक्ति क्यों ना हो, लेकिन जवाब देना ही होगा।” उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचार ही उनके संघर्ष की ताकत हैं।

चंद्रशेखर आजाद के इस बयान को छात्रों के आंदोलन और मौजूदा राजनीतिक माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने अपने संदेश के जरिए अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Back to top button