
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन का असर दिल्ली मेट्रो के परिचालन पर भी देखने को मिल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने 16 मेट्रो स्टेशनों को गुरुवार को भी बंद रखने का फैसला किया है।
अगले निर्देश तक बंद रखा जाएगा
वही DMRC के अनुसार, सीजेपी के ‘चलो संसद’ प्रदर्शन और संभावित सुरक्षा कारणों के चलते इन मेट्रो स्टेशनों को सुबह 07:30 बजे से अगले निर्देश तक बंद रखा जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले मेट्रो रूट और स्टेशन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें। हालांकि, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी। इन स्टेशनों पर यात्री लाइन बदलने की सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे।
प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
जाने कौन-कौन से बंद रहेंगे स्टेशन ?
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- केन्द्रीय सचिवालय
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम









