
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार रात अचानक घोषणा करते हुए बताया कि शनिवार 25 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से राजधानी के 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशन यात्री सेवा के लिए बंद रहेंगे। यह प्रतिबंध अगली सूचना जारी होने तक लागू रहेगा, हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
कौन-कौन से स्टेशन रहेंगे बंद?
DMRC द्वारा जारी सूची के अनुसार, जिन 18 स्टेशनों के गेट बंद रहेंगे उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्था, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और न्यू दिल्ली शामिल हैं।
यात्रियों से की गई यह अपील
DMRC ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और वैकल्पिक साधनों की व्यवस्था कर लें। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों को आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या एक्स हैंडल पर नवीनतम अपडेट देखते रहने की सलाह दी है। हालांकि, इस अस्थायी प्रतिबंध के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं की गई है और DMRC जल्द ही इस संबंध में और जानकारी जारी कर सकता है।









