उत्तराखंड में आफत की बारिश, कई जिलों में स्कूलों को छुट्टी का आदेश , मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर हालात बिगड़ने लगे हैं। भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों में एहतियाती कदम उठाए हैं।

बता दे कि देहरादून में जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं पिथौरागढ़ में भी तेज बारिश के चलते स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के नौ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही कई इलाकों में फ्लैश फ्लड का खतरा भी बताया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में भी 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित हो गया है।

मसूरी में भूस्खलन से बढ़ी परेशानी

वही मसूरी में लगातार बारिश के कारण लाइब्रेरी क्षेत्र के स्प्रिंग रोड स्थित भंडारी निवास परिसर में भूस्खलन हुआ है। यहां पुश्ता गिरने से बांज के दो पेड़ खतरे की स्थिति में आ गए हैं। स्थानीय प्रशासन और आपदा कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दे दी गई है। बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या भी सामने आई है।

डोईवाला-ऋषिकेश मार्ग पर जलभराव

डोईवाला-ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर भानियावाला फ्लाईओवर के नीचे पानी भर गया है। आसपास के कई घरों में भी बारिश का पानी पहुंच गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बरसाती नालों पर अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी प्रभावित होती है, जिससे हर साल बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बन जाती है।

Related Articles

Back to top button