
टेक डेस्क : टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और क्रांतिकारी कदम उठाते हुए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) और चिपमेकर दिग्गज एनविया (Nvidia) ने मिलकर एक स्पेस-ऑप्टिमाइज्ड ‘वेरा रुबिन NVL72’ (Vera Rubin NVL72) AI सिस्टम विकसित किया है। इस अत्याधुनिक सिस्टम को साल 2027 की चौथी तिमाही में अंतरिक्ष में लॉन्च किए जाने की योजना है। एलन मस्क ने एक सोशल मीडिया पोस्ट को रीशेयर करते हुए जानकारी दी है कि स्पेसएक्सAI अपनी AI बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रहा है, और साल 2028 में इस सिस्टम का बड़े पैमाने पर विस्तार देखने को मिलेगा।
एनविया का ‘वेरा रुबिन NVL72’ एक एडवांस्ड रैक-स्केल AI सुपरकंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें 72 रुबिन GPU, 36 वेरा CPU, कनेक्टएक्स-9 सुपरनिक्स (ConnectX-9 SuperNICs) और ब्लूफील्ड-4 DPU को एक एकीकृत प्रणाली में जोड़ा गया है। एनविया का ‘वेरा’ (Vera) सीपीयू विशेष रूप से AI एजेंटों के लिए डिज़ाइन किया गया दुनिया का पहला सीपीयू है। यह मॉडल इन्फेरेंस में शामिल सीपीयू-इंटेंसिव कार्यों, जैसे- टूल यूज़, कोड निष्पादन, डेटा प्रोसेसिंग, ऑर्केस्ट्रेशन और सिमुलेशन को तेज करने का काम करता है।
स्पेसएक्सAI का पहला ‘स्टारमाइंड’ (Starmind) AI सैटेलाइट इसी ऑप्टिमाइज्ड एनविया वेरा रुबिन NVL72 सिस्टम पर आधारित होगा। यह तकनीक पृथ्वी पर मौजूद नेक्स्ट-जेनरेशन AI फैक्ट्रियों की समान एक्सीलेरेटेड कंप्यूटिंग आर्किटेक्चर को अंतरिक्ष तक विस्तारित करेगी। स्पेसएक्सAI के अध्यक्ष माइक निकोल्स ने बताया कि वेरा सीपीयू हमें भारी मात्रा में ऑर्केस्ट्रेशन, कोड और डेटा प्रोसेसिंग चलाने के लिए आवश्यक प्रदर्शन और मेमोरी बैंडविड्थ प्रदान करता है। इससे अंतरिक्ष में भी AI एजेंट तेजी से काम कर सकेंगे और GPU पूरी क्षमता से कार्य करेंगे।









