होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका को बड़ा झटका… ईरान की IRGC नेवी ने पकड़ी अमेरिकी अनमैन्ड सबमरीन…

ईरान की IRGC नेवी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी मानवरहित सबमरीन पकड़ने का दावा किया। डोनाल्ड ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया।

मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नेवी ने एक बड़े खुफिया और सैन्य ऑपरेशन का दावा किया है। ईरानी सेना के अनुसार, उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रवेश द्वार पर अमेरिकी नौसेना की एक आधुनिक, इंटेलिजेंट और मानवरहित पनडुब्बी को जब्त कर लिया है। ईरान की सरकारी मीडिया IRNA ने इस आधुनिक अंडरवॉटर वेसल को ‘वार ट्रॉफी’ (युद्ध का इनाम) करार दिया है और कहा है कि इसकी तस्वीरें जल्द ही सार्वजनिक की जाएंगी।

ईरान के इस दावे के मुताबिक, यह सबमर्सिबल अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जिसे वर्ष 2025 में ही अमेरिकी बेड़े को डिलीवर किया जाना था। हालांकि, अमेरिका की ओर से IRGC के इस दावे पर फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब फारस की खाड़ी में सुरक्षा को लेकर वैश्विक तनाव चरम पर है।

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट जारी कर इस संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ चल रहे सैन्य संघर्ष में जीत के बाद वैश्विक तेल बाजार तेजी से स्थिर होगा और गैस की कीमतें 2 डॉलर प्रति गैलन से नीचे आ जाएंगी। इसके साथ ही ट्रंप ने फिर से दोहराया कि अमेरिका किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु हथियार विकसित नहीं करने देगा।

Related Articles

Back to top button