Wi-Fi के फुल सिग्नल के बावजूद स्लो चल रहा है इंटरनेट… जानें स्पीड सही करने ये बड़े उपाय…

Wi-Fi के फुल सिग्नल होने पर भी अगर इंटरनेट स्लो चल रहा है, तो राउटर रिस्टार्ट और 5GHz बैंड चयन जैसी आसान ट्रिक्स से स्पीड बढ़ाएं।

घर या ऑफिस में अक्सर ऐसा होता है कि मोबाइल या लैपटॉप में वाई-फाई के सिग्नल पूरे दिखाई देते हैं, लेकिन इंटरनेट की स्पीड बेहद धीमी हो जाती है। लोग इसे अक्सर राउटर का सिग्नल ड्रॉप मान लेते हैं, जबकि असली वजह नेटवर्क लोड, राउटर की अस्थायी तकनीकी खराबी या गलत बैंड का चयन हो सकती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर इंटरनेट स्पीड को तुरंत ठीक कर सकते हैं।

बता दें, सबसे पहले ऑनलाइन स्पीड टेस्ट करके यह जांचें कि समस्या आपके सेवा प्रदाता (ISP) की ओर से है या लोकल नेटवर्क से। इसके बाद अपने राउटर को कम से कम 30 सेकंड के लिए बंद करके रिस्टार्ट करें; ऐसा करने से राउटर की कैशे मेमोरी क्लियर हो जाती है। इसके अलावा, यदि आपके राउटर से स्मार्ट टीवी, फोन और कैमरे जैसे कई डिवाइस एक साथ कनेक्टेड हैं, तो अनावश्यक डिवाइस को डिस्कनेक्ट कर दें क्योंकि बैकग्राउंड डाउनलोडिंग पूरी बैंडविथ का इस्तेमाल कर लेती है।

स्पीड बढ़ाने का एक और कारगर तरीका 5GHz नेटवर्क बैंड का चयन करना है, जो कम दूरी में तेज स्पीड प्रदान करता है, जबकि दूर होने पर 2.4GHz बैंड बेहतर होता है। अंत में, अपने डिवाइस में वाई-फाई नेटवर्क को ‘Forget’ करके दोबारा पासवर्ड डालकर कनेक्ट करें। इन बेसिक ट्रिक्स को अपनाकर आप बिना किसी तकनीशियन के घर बैठे इंटरनेट की स्पीड को फिर से बेहतर बना सकते हैं।

Related Articles

Back to top button