Lucknow Bus Accident: आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 3 यात्रियों की मौत, 45 घायल

लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पारा इलाके में एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।

लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पारा इलाके में एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 45 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

खाई में पलटी यात्रियों से भरी बस

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त बस में करीब 55 से 60 यात्री सवार थे। आगरा एक्सप्रेस-वे पर जीरो पॉइंट के पास बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों का ध्यान घटनास्थल की ओर गया।

रेस्क्यू कर बस से निकाले गए यात्री

हादसे की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया। राहत एवं बचाव टीमों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। दुर्घटना में घायल 45 लोगों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

हादसे में 3 यात्रियों की मौत

इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की जान चली गई। हादसा लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Related Articles

Back to top button