Assam Train Accident: असम में बड़ा रेल हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस की 7 बोगियां पटरी से उतरीं, कई यात्री गंभीर घायल

असम में एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है। यहां कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा असम के डिगरू इलाके में हुआ। ट्रेन के एक साथ सात डिब्बे पटरी से उतरने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस मिजोरम से कोलकाता जा रही थी। इसी दौरान असम के डिगरू में ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। अचानक हुए इस हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। हालांकि, अभी तक घायलों की कुल संख्या और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के डिब्बों में फंसे या प्रभावित यात्रियों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। रेलवे की ओर से दुर्घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और यात्रियों के नुकसान का आधिकारिक विवरण सामने आने का इंतजार है। असम के डिगरू में हुए इस रेल हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button