हाथरस में दिल दहला देने वाली वारदात, 4 वर्षीय बच्ची की हत्या से मचा हड़कंप; नहर में बोरे के अंदर मिला शव

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में चार वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची का शव गांव के पास स्थित नहर में एक बोरे के अंदर बरामद हुआ है। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

9 नवंबर को खेलते समय लापता हुई थी बच्ची

जानकारी के मुताबिक, बच्ची 9 नवंबर को घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई थी। काफी देर तक बच्ची के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस की टीमें लगातार बच्ची की तलाश में जुटी थीं।

नहर में बोरे के अंदर मिला बच्ची का शव

बता दे कि तीन दिनों से जारी तलाश के दौरान गांव के पास स्थित नहर में एक बोरे के अंदर बच्ची का शव बरामद हुआ। शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस बच्ची की हत्या से जुड़े मामले की जांच में जुटी है। यह पूरा मामला कोतवाली सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के कोड़रा जहांगीरपुर गांव के पास स्थित नहर का है। बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button