अयोध्या में आकाश आनंद की जनसभा, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू को BSP ने बनाया प्रत्याशी

अयोध्या के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के नेता आकाश आनंद ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों के बीच हुंकार भरी।

अयोध्या के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के नेता आकाश आनंद ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों के बीच हुंकार भरी। जनसभा में आकाश आनंद ने बीकापुर विधानसभा सीट से जितेंद्र सिंह बबलू को बसपा प्रत्याशी घोषित किया।

आकाश आनंद ने अपने संबोधन में बीजेपी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने मायावती को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का दावा भी पेश किया।

जनसभा में अयोध्या के अलावा सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर से भी बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता पहुंचे। आकाश आनंद का यह पहला अयोध्या दौरा रहा। जनसभा के जरिए बसपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक गतिविधियों का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button