कानपुर में लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा, तीसरी शादी कर 15 लाख के गहने लेकर फरार हुई महिला, 5 गिरफ्तार

कानपुर: कानपुर के बर्रा इलाके में लुटेरी दुल्हन गैंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने शादी को ठगी का जरिया बनाकर कई युवकों को अपना निशाना बनाया। तीसरी शादी के बाद महिला पर करीब 15 लाख रुपये के गहने लेकर फरार होने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के गिरोह से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रगति नाम की महिला ने साल 2017 में सोनू और सुमित बाथम से शादी की थी। इसके बाद 18 मई 2025 को उसने कानपुर के बर्रा निवासी विशाल विश्वकर्मा से शादी रचाई। आरोप है कि शादी के महज एक महीने बाद ही प्रगति घर से गहने लेकर निकल गई।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद महिला और उसके गिरोह के लोग झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दबाव बनाते थे। इस तरह शादी के नाम पर लोगों को निशाना बनाया जाता था।

मामला कानपुर के बर्रा स्थित विश्वबैंक कॉलोनी का है। पुलिस ने जांच के बाद गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button