Aryan Khan ने कबूली थी अमेरिका में गांजा पीने की बात, चार्जशीट में दावा…

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफ इंडिया द्वारा जांचे गए ड्रग्स मामले में क्लीन चिट मिल गई है। बता दे कि क्रूज ड्रग्स केस में NCB ने चार्जशीट दाखिल की है लेकिन NCB की चार्जशीट में आर्यन का नाम नहीं है। लेकिन इस चार्ज शीट में दावा किया गया है कि आर्यन खान ने गांजा लेने की बात को एनसीबी की पूछताछ में कुबूल किया था।

बता दे कि आर्यन को 03 अक्टूबर, 2021 को मुंबई क्रूज-शिप ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद स्टार किड 31 अक्टूबर को जेल से बाहर आ गया था। अब आर्यन और 5 अन्य जो ड्रग मामले में आरोपी थे, उन्हें चार्जशीट से बाहर कर दिया गया है। एजेंसी के वरिष्ठ अफसर संजय कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि आर्यन खान के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिलें।

Related Articles

Back to top button