
छोटे परदे की फेमस अदाकारा निया शर्मा अपनी बोल्डनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। इसी के साथ निया ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ नयी पोस्ट शेयर की है जिसमे वो ट्रडिशनल साड़ी लुक में नज़र आ रही है. निया ने डार्क पिंक कलर का डीप नैक बैकलेस ब्लाउज के साथ ग्रीन फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहनी है। निया ने बालों में लो बन बनाया है , इसके साथ उन्होंने हैवी इयररिंग पहने हुए है।
निया ने अपने बोल्ड पोसेज से फैंस का दिल जीत लिया है, निया की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। निया ने अपने करियर की शुरुवात छोटे परदे से की थी। निया को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी उनके शो ‘ एक हज़ारों में मेरी बहना है ‘ से मिली थी। इस शो में उन्होंने मानवी चौधरी का किरदार निभाया था।









