Lucknow : संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी

राजधानी लखनऊ में एक महिला का शव अपार्टमेंट के 14वें माले से नीचे बेसमेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. जिसके बाज से इलाके में सनसनी फैल गई है. जबकि महिला सीसीटीवी में लिफ्ट के जरिए 14 वे माले पर जाते दिखाई दी है.

Desk : राजधानी लखनऊ में एक महिला का शव अपार्टमेंट के 14वें माले से नीचे बेसमेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. जिसके बाज से इलाके में सनसनी फैल गई है. जबकि महिला सीसीटीवी में लिफ्ट के जरिए 14 वे माले पर जाते दिखाई दी है. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी सहित तमाम एविडेंस के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.

घटना थाना सुशांत गोल्फ सिटी के भागीरथी एनक्लेव के टावर 8 की है. जहां अपार्टमेंट के लोगो ने एक महिला का शव खून से लथपथ हालत में बेसमेंट में पड़ा देखा. फौरन पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने जब शव देखा तो महिला खून से लथपथ थी और उसके कपड़े भी अव्यवस्थित थे. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया और अपार्टमेंट के लोगो से पूछताछ की जहां पर लोगो के बयान और सीसीटीवी के आधार पर ये पता चला की महिला लिफ्ट से 14 वे तल पर स्थित अपार्टमेंट गई थी. पुलिस को इस माले से महिला की चप्पल भी मिली है. खास बात ये है की इस माले पर सभी अपार्टमेंट खाली पड़े हुए है. लिहाजा महिला यह क्यों पहुंची और किस्से मिलने आई थी. ये साफ नही हो सका है.

हालांकि जो घटना स्थल पर तमाम साक्ष्य मिले है वो हत्या से पहले महिला के साथ हुए किसी बड़ी अनहोनी की आशंका की ओर इशारा कर रहे है. यही वजह है कि पुलिस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है. वही महिला लखनऊ निवासी है और पेशे से नर्स बताई जा रही है. अब पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. ताकि साफ हो पाए कि महिला की मौत कैसे हुई.

Related Articles

Back to top button