मानसून सत्र का नौवां दिन, विपक्ष के निलंबित सांसद 50 घंटे के लिए धरने पर  

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन है। मानसून सत्र में सदन से विपक्ष के 24 सांसदों को निलम्बित कर दिया गया है। सरकार और विपक्ष के रवैये के चलते संसद में आज भी हंगामें के आसार दिख रहै हैं।

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन है। मानसून सत्र में सदन से विपक्ष के 24 सांसदों को निलम्बित कर दिया गया है। सरकार और विपक्ष के रवैये के चलते संसद में आज भी हंगामें के आसार दिख रहै हैं। कदाचार करने पर स्पीकर द्वारा निलंबन की कार्रवाई के बावजूद भी विपक्षी सांसद सदन की कार्यवाही चलने नहीं दे रहे हैं।

अब तक संसद को दोनों सदनों से 24 सांसद निलंबित किए जा चुके हैं जो अब गांधी प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठे हैं। 50 घंटे के लिए धरने पर बैठे सांसदो को रात भर मच्छरों ने खूब परेशान किया। धरने पर बैठे सांसदो की खातिरदारी में भी कोई कमी नही है, सांसदो को छह बजे चाय तो आठ बजे नाश्ते की व्यवस्था की गई है।

निलंबित सांसदो के लिए संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी का एक बयान सामने आया है। प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि अगर निलंबित विपक्षी सांसद माफी मांग लें और आश्वासन दें कि वे सदन में तख्तियां नहीं दिखाएंगे तो उनका निलंबन वापस हो सकता है।

Related Articles

Back to top button