IND vs PAK: पाकिस्तान को पटकनी देते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में दर्ज की पहली जीत

भारत ने पाकिस्तान को हराते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। राष्ट्रमंडल खेलों के ग्रुप दौर के अपने दूसरे मुकाबले भारतीय टीम नें चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आठ विकेट से बुरी तरह पराजित किया।

भारतीय महिला टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 99 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 100 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 11.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी की। स्मृति मंधाना ने 42 गेंद पर आठ चौके और तीन छक्के की मदत से 63 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत का अगला मुकाबला 3 अगस्त को बारबाडोस से होना है।

Related Articles

Back to top button