
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। सीएम योगी ने 10 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक दुनिया से इस खतरनाक संक्रामक बीमारी का अंत नहीं हो जाता हमें सतर्क रहना होगा।
पल्स पोलियो अभियान के कार्यकम में सीएम योगी ने कहा पोलिया एक संक्रामक बीमारी है, सामूहिक प्रयास से समाधान निकलते हैं, बीते 12 साल से कोई भी पोलियो केस नहीं है। पोलियो उन्मूलन के लिए अभियान संचालित, 135 करोड़ लोग इस बीमारी से मुक्त हुए।
सीएम योगी ने कहा संचारी रोग नियंत्रण के लिए अभियान जारी है, बीमारी में उपचार से महत्वपूर्ण बचाव होता है, बच्चों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। वर्तमान और भविष्य को बचाने का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के साथ सभी को जोड़ना होगा, स्वास्थ समाज से स्वस्थ राष्ट्र की परिकल्पना होगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, विभाग के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र मौजूद रहे। बता दें, अभियान में प्रदेश के 50 जनपदों के 2.27 करोड़ बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी।15 हजार पर्यवेक्षकों के नेतृत्व में 48 हजार टीमें घर घर जाकर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगे।









