IND VS AUS : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 17 महीनों बाद जड़ा शानदार शतक !

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए...

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। रोहित शर्मा ने यह शतक 17 महीने के बड़े अंतराल के बाद लगाया हैं। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार सितम्बर 2021 में ओवल में इंग्लॅण्ड के खिलाफ 127 रन की पारी खेली। उन्होंने ये शतक लगाकर इतिहास रच दिया।

रोहित बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के चौथे खिलाड़ी हैं। श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान, दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस और पाकिस्तान के बाबर आजम ने कप्तान के रूप में तीनों प्रारूपों में शतक बनाए हैं। रोहित ने बतौर कप्तान वनडे में तीन और टी20 में दो शतक लगाए हैं।

रोहित ने इस मामले में कपिल देव को भी पीछे छोड़ दिया

यह रोहित के टेस्ट करियर का नौवां शतक है। साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार किसी टेस्ट मैच में शतक लगाया है। भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव से आगे निकल गए हैं। कपिल देव ने 131 टेस्ट में आठ शतक लगाए हैं। हिटमैन ने नौवां शतक लगाकर पूर्व ओपनर गौतम गंभीर और नवजोत सिंह सिद्धू की बराबरी कर ली है। गंभीर ने 58 और सिद्धू ने 51 टेस्ट में नौ-नौ शतक बनाए थे।

राहुल, पुजारा, कोहली और सूर्यकुमार का बल्ला नहीं चला

नागपुर की जिस पिच पर रोहित शर्मा ने शतक लगाया है, उसमें भारत के कई दिग्गज बल्लेबाज नाकाम रहे हैं. केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली बड़ी पारियां नहीं खेल सके। वहीं, नवोदित सूर्यकुमार यादव भी सस्ते में चल बसे। भारत ने 168 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। राहुल पहले दिन आउट होने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी थे। वह 20 रन बनाकर आउट हुए। मैच के दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन 23, चेतेश्वर पुजारा सात, विराट कोहली 12 और सूर्यकुमार यादव आठ रन बनाकर आउट हुए।

Related Articles

Back to top button