कानपुर देहात मामले पर बोले केशव मौर्य- दोषियों को नहीं जाएगा बख्शा, विपक्ष को नहीं करनी चाहिए राजनीति

। इस पर बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि कानपुर देहात की जो दुखद घटना हुई है, मैं व्यक्तिगत तौर से और सरकार के नाते भी दुखी हूँ और परिवार के प्रति हमारी पूरी संवेदना है।

कानपुर की घटना को लेकर उनतालीस लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। सरकार लगातार कार्यवाही कर रही है लेकिन विपक्ष हमलावर है। इस पर बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि कानपुर देहात की जो दुखद घटना हुई है, मैं व्यक्तिगत तौर से और सरकार के नाते भी दुखी हूँ और परिवार के प्रति हमारी पूरी संवेदना है। उन्होने कहा कि इस घटना के जो भी जिम्मेदार दोषी हैं, मुकदमा दर्ज है, उसमें गिरफ्तारियां भी हो रही हैं, जांच भी चल रही है।

आपको बता दे कि पूरा मामला कानपुर के थाना रूरा क्षेत्र के गांव मड़ौली का है। जहां पर बुलडोजर खूनी हत्यारा बन गया है। मंडोली गांव में गरीब ब्राह्मण परिवार की झोपड़ी को तोड़ने की बुलडोज कार्यवाही में मां बेटी की संदिग्ध हालात मे जिंदा जलकर मौत हो गई है। जिला प्रशासन पुलिस मूकदर्शक बन खड़े देखते रहे परिजन चीखते बिलखते रहे।

विपक्ष द्वारा घटना को लेकर बवाल पर बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि चाहे कांग्रेस पार्टी हो, चाहे समाजवादी पार्टी हो ऐसी दुखद घटना को राजनीतिक मुद्दा बनाने का प्रयास करना या जैसे राजनीतिक मुद्दों का इन लोगों के पास अभाव हो गया हो। उन्होने कहा कि मैं स्पष्ट तौर से बताना चाहता हूँ कि हमारी सरकार की नीति बहुत अस्पष्ट है कि अगर कोई भू माफिया है, कोई गुंडा है, कोई अपराधी है और उसने कोई सरकारी जमीन, किसी की निजी जमीन ग्रामसमाज की जमीन अवैध रूप से गुंडई के बल पर कब्ज़ा किया है जो अवैध कब्जों को हटाने की नीति है उनके लिए है।

केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि अवैध कब्जे कई जगह गरीबों के द्वारा भी हैं, लेकिन सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया हुआ है कि गरीब को छेड़े नहीं और माफिया को छोड़े नहीं। उन्होने कहा कि गरीब का अगर कोई अवैध कब्जा है सबसे पहले उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे, तभी उससे खाली कराने की कार्रवाई होगी। उन्होने कहा कि इस मामले में वैकल्पिक व्यवस्था किए बगैर जो लोग खाली कराने का प्रयास किए जिसके परिणामस्वरूप यहाँ दुखद घटना हुई है उसमें मुकदमा दर्ज है उसकी जाँच हो रही है उसमें कार्यवाही शुरू हो गयी है और सरकार पीड़ित परिवार के साथ है हम उस माता जी को उस बहन को अब जीवित नहीं ला सकते वो तो हम सबको छोड़ के चले गए लेकिन जो उसके दोषी है उनको सजा भी दिलाएंगे और परिवार की जो भी सरकार की ओर से मदद होगी उस पर भी विचार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button