
संजय सिंह ने आज लखनऊ में महाशिवरात्रि पर “बुलडोज़र आहुति यज्ञ” किया। जिसमें बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल रहे। कानपुर में हुई हृदयविदारक घटना पर आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह का बयान सामने आया है। संजय सिंह ने कहा कि आज यूपी में बुलडोजर नीति चल रही, बाबा बुलडोजर मौत का बुलडोजर बन गया। उन्होने कहा कि बुलडोजर नीति ने तालिबान बना दिया।

कानपुर में हुई घटना पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि कानपुर देहात में मैं परिवार से मिलने गया, PM कहते थे 2022 तक पक्का मकान मिल जाएगा, पक्का मकान नहीं मिला जो था वो भी गिरा दिया। उन्होने कहा कि झोपड़ी में आग लगा दी, मां-बेटी को मार दिया, ये आत्महत्या नहीं, जिला प्रशासन ने हत्या की।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि हम घटना की सीबीआई जांच की मांग करते हैं, हाईकोर्ट की निगरानी में घटना की जांच हो और परिवार को एक करोड़ मुआवजा दिया जाए। बीजेपी पर हमाल बोलते हुए उन्होने कहा कि 72 प्लाट एक मंत्री को दिए क्या बुलडोजर चला? उन्होन कहा कि AAP प्रदेश में बुलडोजर के खिलाफ प्रदर्शन करेगी जिलों में आहुति बुलडोजर यज्ञ किया जाएगा। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि हजारों करोड़ रुपए तालिबान को BJP ने दिए हैं।









