पुराने तेवर में दिखे आजम खान, मंच से इशारों-इशारों में योगी सरकार पर साधा निशाना

सपा नेता आजम खान ने स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान वह अपने पुराने तेवर में नजर आए. सपा नेता ने इशारों-इशारों में योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

रामपुर; सपा नेता आजम खान ने स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान वह अपने पुराने तेवर में नजर आए. सपा नेता ने इशारों-इशारों में योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आप मुझसे, मेरी बीवी-बच्चों और मेरे चाहने वालों से क्या चाहतो हो? ये चाहते हो कि कोई आए और मेरी कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए, बस इतना ही तो रह गया है. उन्होंने कहा बचा लो आज भी, निजाम ए हिंद और कानून को बचा लो.

सभा में मौजूद लोगों से आजम ने कहा कि आपको कुछ नहीं देना है, सिर्फ अपने आप को हौसला देना है. जहां रोके जाओ वहीं बैठ जाओ कि आगे बढेंगे, वापस नहीं जाएंगे. वोट डालेंगे, ये हमारा पैदाइशी हक है. आजम खान अपना यह उद्बोधन नगर निकाय चुनाव को लेकर सपा प्रत्याशी के समर्थन में दे रहे थे. आजम खान का यह स्पीच अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Related Articles

Back to top button