कौन हैं नवीन-उल-हक ? जिसके लिए गंभीर भिड़ गए कोहली से

सोमवार को विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायटंस के मुक़ाबले में गेंद और बल्ले के बजाय, दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच ज़्यादा टकराव हुई.

सोमवार को विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायटंस के मुक़ाबले में गेंद और बल्ले के बजाय, दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच ज़्यादा टकराव हुई. RCB के विराट कोहली और LSG के मेंटॉर गौतम गंभीर मैदान पर एक बार फिर भिड़ते नज़र आए. BCCI ने विराट कोहली और गौतम गंभीर पर मैच फ़ीस का सौ फ़ीसदी जुर्माना लगाया है. विराट कोहली और गौतम गंभीर ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों को स्वीकार किया है.

जबकि लखनऊ की तरफ़ से खेल रहे अफ़ग़ान खिलाड़ी नवीन उल हक़ पर 50 फ़ीसदी मैच फ़ीस का जुर्माना लगाया गया है.विराट कोहली के साथ नोकझोंक के बाद चर्चा में आए नवीन उल हक़ का मैदान पर ये पहला विवाद नहीं है.इससे पहले लंका प्रीमियर लीग में 2020 में एक मैच के दौरान नवीन पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर से उलझ गए थे. इस नोंक-झोंक के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफ़रीदी नवीन को समझाते हुए नज़र आए थे.

सितंबर 1999 में काबुल में जन्मे नवीन उल हक़ अफ़ग़ानिस्तान के तेज़ रफ़्तार गेंदबाज़ हैं. IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ़ से खेल रहे नवीन उल हक़ अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय टीम के अलावा अफ़ग़ानिस्तान की अंडर 16, अंडर 19 और अंडर 23 के लिए खेल चुके हैं. इसके अलावा वोऑस्ट्रेलिया की घरेलू क्रिकेट लीग बिग बैश लीग की सिडनी सिकर्स टीम के साथ भी जुड़े रहे हैं.नवीन ने अभी तक 7 वनडे मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 14 विकेट हासिल किए हैं. वो अब तक 27 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुक़ाबले खेल चुके हैं और 34 विकेट ले चुके हैं.

Related Articles

Back to top button