
दिल्ली. (CBSE 12th Result 2023) सीबीएसई 12वीं के छात्र छात्राओं का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित हो गये हैं। सीबीएसई 12वीं के 87.33 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। इस साल 12वीं क्लास में कुल 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. इनमें लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6% बेहतर रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68% रहा है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.67% रहा है। छात्र-छात्राएं ऑफिशियल वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल 12वीं क्लास में 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। नोएडा रीजन में 80.36 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुई हैं, देहरादून रीजन में 80.26 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुई हैं, प्रयागराज रीजन में 78.05 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुई हैं, त्रिवेंद्रम रीजन में 99.91 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुई हैं। सीबीएसई 12वीं के छात्र छात्राएं ऑफिशियल वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
ऐसे देखें CBSE 12th का रिजल्ट
Step 1: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
Step 2: होम पेज पर, ‘CBSE 12th Result Direct Link’ पर क्लिक करें।
Step 3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
Step 4: आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
Step 5: छात्र यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं।









