बीजेपी के दोनों MLC प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम व दोनों डिप्टी सीएम रहे मौजूद

भाजपा के घोषित विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी पदमसेन चौधरी और मानवेन्द्र गुरुवार ने आज यानी 18 मई को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया.

लखनऊ; भाजपा के घोषित विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी पदमसेन चौधरी और मानवेन्द्र गुरुवार ने आज यानी 18 मई को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. इसके पूर्व भाजपा प्रत्याशी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सुबह 11 बजे पहुचेंगे. यहां से दोनों प्रत्याशी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सुबह 11:30 बजे Bjp मुख्यालय से निकलकर भाजपा विधान मण्डल दल कार्यालय पहुंचे.

यहां भाजपा MLC उम्मीदवार पदमसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में विधान सभा में विधान परिषद उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. पहले दोनों बीजेपी प्रयाशियों के निर्विरोध निर्वाचन की संभावना थी. लकिन सपा ने भी अपने दो उम्मीदवारों चुनावी मैदान में उतार दिया है. जिसके चलते अब मतदान होगा.

Related Articles

Back to top button