स्टेडियम की जमीन पर बना दिए अपार्टमेंट, खड़े कर दिए 14 टावर, यूपी रेरा के आदेश पर भी अभी तक नहीं हुआ अमल

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में स्टेडियम के लिए चिन्हित की गई जमीन पर 14 टावर खड़े कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में स्टेडियम के लिए चिन्हित की गई जमीन पर 14 टावर खड़े कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अंसल एपीआई ने एलडीए के पूर्व अफसरों से सांठगांठ कर यह जमीन रिश्ता डेवलपर को बेच दी थी इस कारनामे की शिकायत 2017 में वेलफेयर एसोसिएशन ने यूपी रेरा को की जिसके बाद 2021 में यूपी रेरा ने 3 माह में स्टेडियम को दूसरी जगह चिन्हित करने का आदेश दिया था लेकिन उस पर भी अभी तक अमल नहीं हुआ।

वही एलडीए के पूर्व अफसरों के द्वारा किए गए इस कारनामे को लेकर सुशांत गोल्फ सिटी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहनलाल साहू ने बताया की अफसरों ने अंसल को फायदा पहुंचाने के लिए डीपीआर का लेआउट तक बदल दिया जबकि नियमावली मै यह था कि मूल डीपीआर का लेआउट नहीं बदला जा सकता।

वही स्टेडियम के लिए प्रस्तावित जमीन पर मलबेरी हाइट्स टावर का नक्शा कैसे पास हुआ इसकी सूचना अधिकारी से जानकारी मांगी तो सूचना अधिकारी ने जुर्माना भर दिया लेकिन जानकारी नहीं दी।

Related Articles

Back to top button