पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक हुई खत्म, स्वास्थ्य और कौशल विकास के साथ महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की आठवीं बैठक में शामिल नहीं हुए।

नीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक शनिवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास के साथ कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इसका उद्देश्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है।

नीति आयोग की इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ केंद्र शासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। प्रधानमंत्री नीति आयोग के अध्यक्ष है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई दलों ने किनारा कर लिया है। बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की आठवीं बैठक में शामिल नहीं हुए।

Related Articles

Back to top button