
रुद्रप्रयाग- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ पहुंचे है. केदारनाथ पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी का जोरदार स्वागत किया गया.
मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार के दर्शन पूजन भी किया.केदारनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन पूजन किए.सीएम ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया.
विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए सीएम धामी ने जरुरी दिशा निर्देश भी दिए. और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा है. करोड़ों की लागत से विकास कार्यों का काम चल रहा है. बता दें कि आज आपदा की 10वीं बरसी पर भी है.इसलिए सीएम धामी पहुंचे थे.
केदारनाथ के पुननिर्माण का काम चल रहा है. पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत विकास कार्यों को किया जा रहा है.
पुननिर्माण का काम तीन चरणों में शुरु हुआ है. पहले चरण में मंदिर परिसर और उसके आस-पास के लिए इलाके काम होगा.उसके बाद मंदाकिनी नदी के तट पर सुरक्षा कार्य और सेंट्रल स्ट्रीट के निर्माण कार्यों को किया जाएगा.









